रांची, अक्टूबर 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज के नेतृत्व सिल्ली विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहु के ओरमांझी कुच्चू स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विनय महतो ने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं द्वारा जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी गयी है, इससे निश्चित रूप से आने वाले दिनों में झारखंड में पार्टी को लाभ मिलेगा और राज्य में पार्टी निरंतर सशक्त होगी। वहीं सांसद ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.