नई दिल्ली, मार्च 23 -- आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इस समय चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ पार कर चुकी है। रणवीर के करियर की बेस्ट परफॉरमेंस मानी जा रही इस फिल्म के सभी एक्टर के कम की सराहना हो रही है। इसी फिल्म में रिजवान शाह नाम का एक सपोर्टिंग किरदार भी है। इसे एक्टर मुस्तफा अहमद ने निभाया है। एक्टर के काम को पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनका किरदार रणवीर का हैंडलर और भारत का एजेंट बनना है। फिल्म में उनके अधिक डायलॉग नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी सीन को खास बना रही है। हमारे साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मुस्तफा अहमद ने फिल्म में दिखाए खून खराबे वाले सीन पर बात की। साथ ही बताया कि वो खुद लियारी के असली वीडियोज देखकर अपने सीन को तैयार करते थे।असली लियारी का वीडियो देखकर तैयार किया रोल मुस्तफा अहमद ने लाइव हिंदुस्तान के सा...