रांची, जुलाई 11 -- रांची। आदित्य विजन ने बाय एंड विन के अंतर्गत झारखंड में घर विजेता मंटू शेख को घर की चाबी सौंपी। मंटू पूरे परिवार के साथ हजारीबाग से इस यादगार पल का हिस्सा बनने रांची पहुंचे। उन्होंने आदित्य विजन से एक वॉशिंग मशीन खरीदी थी और उसी खरीदारी ने उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया। सपनों के घर की चाबी मिलते ही पूरा परिवार खुशी और उत्साह से झूम उठा। प्रबंधन ने बताया कि Rs.23 करोड़ तक के इनाम, चार सपनों के घर-पटना, रांची, लखनऊ, इंदौर के अलावा 225 कार और 1501 बाइक्स बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...