बागपत, मार्च 7 -- बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिगी कॉलेज में शनिवार को बीबीए विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी विद्यार्थियों को विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। नवीन विद्यार्थियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिस्टर फेयरवेल आदित्य चौहान और मिस फेयरवेल खुशी वर्मा को चुना गया। इस दौरान विभागध्यक्ष अरुण चौहान, चीफ प्रोक्टर वरुण चौहान, दीपिका शर्मा, रश्मी वर्मा, डॉ. अरविंद वर्मा, उपप्राचार्य डॉ. गौरव, डॉ. उमलेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...