नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत में तेजी से बढ़ते गोल्ड लोन बाजार में अब आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ने भी कदम रख दिया है। कंपनी ने गुरुवार को गोल्ड लोन कारोबार शुरू करने की घोषणा की और इसे अपने सिक्योर्ड लेंडिंग पोर्टफोलियो के विस्तार की रणनीति का हिस्सा बताया। कंपनी अगले तीन वर्षों में देशभर में करीब 1,000 गोल्ड लोन शाखाएं खोलने की योजना बना रही है। इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। BSE पर सुबह 11:25 बजे Aditya Birla Capital का शेयर 2.82% बढ़कर Rs.407.95 पर कारोबार कर रहा था। यानी पिछले बंद भाव की तुलना में शेयर करीब Rs.11.20 ऊपर था। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स 78400 के पार, निफ्टी का शतक यह भी पढ़ें- पहले ही दिन इस शेयर में दोगुना हो गया पैसा, कई दिग्गजों ने...