आदित्य बिड़ला समूह की विनिर्माण इकाई का भ्रमण
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बेलगड़िया में रोजगार व आजीविका के अवसरों के सृजन की दिशा में वस्त्र उद्योग स्थापना की संभावनाओं के अध्ययन के लिए बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) की वस्त्र विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्पादन प्रणाली, उत्पादन शृंखला, गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था व विभिन्न उपयोगिता एवं सहायक प्रणालियों का अवलोकन किया। उत्पादन प्रक्रिया व औद्योगिक संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व प्रबंधकीय पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बीसीसीएल व आदित्य बिड़ला समूह के अधिकारियों के बीच पुनर्वासित एवं परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार व आजीविका सृजन की संभावनाओं, संभावित सहयोग के क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.