नई दिल्ली, अगस्त 20 -- मुंबई। आदित्य बिड़ला कैपिटल ने स्वर्ण ऋण कारोबार में कदम रखा है। इसके साथ ही कंपनी तेजी से बढ़ते स्वर्ण ऋण बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने वाले गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों की सूची में शामिल हो गई है। अन्य कंपनियों की तरह बिड़ला समूह ने इस कारोबार मे उतरने के लिए अधिग्रहण का रास्ता नहीं चुना है, बल्कि कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई अपना स्वर्ण ऋण कारोबार खुद शुरू कर रही है। कंपनी ने अगले तीन साल में सोने के बदले कर्ज देने वाली 1,000 शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा है। कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक उच्च-संभावना वाले बाजारों में करीब 300 स्वर्ण ऋण शाखाएं खोलेगी। यह भी पढ़ें- आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन बिजनेस में एंट्री, शेयर में आई जबरदस्त तेजी; 3 साल में खुलेंगी 1,000 शाखाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...