आदित्य बने मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष
देवघर, मार्च 26 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय अग्रसेन भवन अवस्थित मारवाड़ी युवा मंच मधुपुर शाखा में अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव प्रवेक्षक कन्हैया लाल कन्नू, विवेक बथवाल, अभिषेक गुटगुटिया की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में कुल 60 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें आदित्य लच्क्षीरामका को 44 वोट और कुणाल बथवाल को 16 वोट मिला। कुल 28 वोट से आदित्य लच्क्षीरामका विजय घोषित हुए। मौके पर मुकेश अग्रवाल, प्रकाश चमड़िया , अंकित लच्क्षीरामका ,राकेश वेद, ऋषभ भारद्वाज,विवेक कालबालिया ,विवेक बथवाल , अभिषेक जालान, उत्तम मोदी, गौरव मोदी, रितेश मोदी, अंकित डालमिया, प्रिंस बथवाल, गोविंद झुनझुनवाला, रवि टिबड़ेवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.