पिथौरागढ़, मार्च 7 -- बेरीनाग नगर के उप्राडा निवासी आदित्य पाठक ने यूपीएससी परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल की है। आदित्य ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई डॉन बास्को स्कूल से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स व मुंबई से अर्थशास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल की। बताया वे ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे, और उन्होने अपने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। उनके पिता माधवानंद पाठक राजकीय इंटर कॉलेज दिगतौली में शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो गए है। माता मंजुला पाठक हाईस्कूल रिणबिछुल में शिक्षिका हैं। वही छोटा भाई अभिषेक पाठक भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। आदित्य की सफलता पर विधायक फकीर राम टम्टा, पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी...