बागपत, मार्च 22 -- अमीनगर सराय। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 25वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सैडभर निवासी आदित्य ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। परिजनों का कहना है कि गांव लौटने पर आदित्य का स्वागत किया जाएगा। 17 से 21 मार्च तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के एफ 53 शॉट पुट स्पर्धा में बागपत के सैडभर गांव निवासी आदित्य ने 7.69 मीटर शॉट पुट फेंककर रजत पदक जीता। आदित्य के पदक जीतने पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी हुई है। आदित्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोच गौरव त्यागी व योगेश यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उ.प्र. एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.