प्रयागराज, जुलाई 28 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित संरक्षा समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज मंडल के सहायक लोको पायलट (न्यू कानपुर) आदित्य नारायण को जून 2026 का सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी (संरक्षा पुरस्कार) प्रदान किया। उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल के कुल 17 रेल कर्मचारियों को भी संरक्षा पुरस्कार दिए गए। महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्माण और रखरखाव कार्यों में सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रयागराज मंडल के अनिरुद्ध सिंह, मनीष श्रीवास्तव, शिव कुमार यादव, फैज अहमद, राजेश कुमार, अंकित कुमार, आदित्य नारायण और मुकेश कुमार पुरस्कृत हुए।

हिंदी हिन्दुस्त...