मुंबई, जनवरी 10 -- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए अब तक घोषणा पत्र जारी नहीं करने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी को घेरा। साथ ही यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास महानगर के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं है। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि चुनाव में केवल पांच दिन बचे हैं। भाजपा के पास मुंबई शहर के लिए न तो कोई एजेंडा है, न कोई दूरदृष्टि या दिशा और न ही कोई घोषणा पत्र। भाजपा को मुंबई की परवाह नहींठाकरे ने कहा कि वह केवल अमूर्त विचारों की बात करती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आखिरी समय में कोई और अमूर्त विचार सामने आए, जैसे 2047, विकासशील भारत और खगोलीय आंकड़ों से जुड़े कुछ और काल्पनिक विचार। आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.