भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। वर्तमान प्रभारी अजय शर्मा के 10 दिनों के अवकाश पर जाने के कारण योजना शाखा के प्रभारी आदित्य जायसवाल को स्वास्थ्य शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अजय शर्मा के अनुसार उनका स्थानांतरण हो चुका है, जिसके मद्देनजर निगम प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह वैकल्पिक निर्णय लिया है। अब उनकेके लौटने तक स्वास्थ्य शाखा के सभी प्रशासनिक और नियमित कार्य आदित्य जायसवाल के निर्देशन में संपन्न होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.