आदित्य चहल इलेवन ने सहेलिया बी को सात विकेट से हराया
अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। सुपर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में आदित्य चहल इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर सहेलिया बी को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान आदित्य चहल व ब्रोकन की तूफानी पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहेलिया बी की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज नमित सैनी बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अयान ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए केवल नौ गेंदों में 28 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और हरीश कुमार शून्य व सनी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक छोर पर डटे शानू मुखिया ने शानदार बल्लेबाजी कर 29 गेंदों पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके व नौ शानदार छक्के शामिल रहे। मोगली ने 10 रन का योगदान दिया, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.