देहरादून, जनवरी 19 -- अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी (सेंट्रल जोन) में उत्तराखंड और विदर्भ के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ को 3 अंक मिले, जबकि उत्तराखंड को 1 अंक से संतोष करना पड़ा। मैच में उत्तराखंड के युवा ऑलराउंडर और कप्तान आदित्य प्रताप सिंह रावत का प्रदर्शन सबसे बड़ा आकर्षण रहा। मैच के दूसरे दिन विदर्भ की टीम पहली पारी में 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से आदित्य प्रताप सिंह रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने विदर्भ के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उत्तराखंड की दूसरी पारी में टीम ने 53 ओवर में 7 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस पारी में आदित्य प्रताप ने बल्लेबाजी में भी कमाल दि...