महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम शव घर पहुंचा। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजन व लोग पहले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर लगा दी गई थी। सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार की अगुवाई में पुलिस अधिकारी परिजनों को मनाने में मशक्कत करते रहे। दो बजे के बाद एसओ की ओर से पांच आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। बीते 2 फरवरी को घर से निकला आदित्य वापस नहीं लौटा। इस मामले में परिजनों ने एक युवक पर बाइक से ले जाने का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.