आदित्य की शतकीय पारी से स्वास्तिक इलेवन जीता
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से चल रही 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गोल्डी इलेवन ने पर्फ इलेवन को पांच रन से और दूसरे मैच में स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन ने सोलोवियर यूके इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान हुए मैच में आर्यन यादव के नाबाद 100 रन (72 गेंद) व युवराज यादव के नाबाद 59 रन की शानदार पारियों की बदौलत गोल्डी मसाले इलेवन ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांश शुक्ला ने दो विकेट लिया। यह भी पढ़ें- स्टेडियम स्मैशर्स और स्टेडियम किंग्स ने जीते मैच जवाब में पर्फ इलेवन की पूरी टीम 24.3 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य राय ने 65 रन, वेदांश ने 52 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल फजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.