बिजनौर, सितम्बर 2 -- फस्र्ट दिल्ली किड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 1 से 2 सितंबर 2026 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें नारायणपुर निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र आदित्य चौधरी ने 60 मीटर रेस में द्वितीय स्थान और लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य चौधरी के कोच संदीप चौधरी ने बताया कि ओलंपिक को देखते हुए सरकार ने पहली बार किड एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया है। प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में हुई है। चैंपियनशिप जिससे छोटे बच्चों का टैलेंट निखरेगा। चैंपियशिप अंडर 8 अंडर 10 अंडर 12 हुई। जिसमें आदित्य चौधरी ने अंडर 12 ग्रुप में प्रतिभा का जलवा बिखेरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...