मेरठ, अप्रैल 23 -- हापुड़-किठौर मार्ग स्थित अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के टॉपर रहे छात्र आदित्य माहेश्वरी का भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर चयन हुआ है। आदित्य के पिता वर्तमान में डीएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। आदित्य के सेना में कैप्टन बनने पर स्कूल स्टाफ व उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। आदित्य ने स्कूल व माता-पिता सभी का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि वह मूल रुप से खुर्जा के रहने वाले हैं और वर्तमान में हापुड़ की वैशाली कॉलोनी में रहते हैं। पत्नी संतोष माहेश्वरी भी हापुड़ के निजी स्कूल में प्रधानाचार्या के पद पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2026: 12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी करें? ये हैं 6 विकल्प उनके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा आदित्य और छोटी बेटी नंदनी मा...