बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब का सदस्यता एवं सम्मान समारोह आदित्य इन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। छह नए सदस्यों को पिन पहनाकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण रहीं, जबकि अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा रानी ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धजनों और कुपोषित बच्चों के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना की। वृद्धजनों व कुपोषित बच्चों को सामग्री वितरण क्लब पदाधिकारियों ने जिला मेमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.