जमशेदपुर, जून 26 -- सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्या सिंडिकेट सोसाइटी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। सोसाइटी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। जनकल्याण मोर्चा के ओम प्रकाश व शशांक गांगुली ने कहा कि संघर्ष के बाद यह संभव हो पाया है। 19 जुलाई तक पानी मिलने की उम्मीद है। यदि नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सोसाइटी के लोगों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...