जमशेदपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए वाटर फिल्टर प्लांट बनेगा। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की योजना को चक्रधरपुर मंडल से मंजूरी मिली है, ताकि आदित्यपुर स्टेशन से पानी की समस्या का समाधान हो। दरअसल, रेलवे में खरकई नदी से पाइप के माध्यम से पानी लाकर स्टेशन पर साफ एवं फिल्टर करने की तैयारी में है, जिससे यात्रियों के पीने व अन्य इस्तेमाल के साथ ट्रेनों की कोचों में कभी पानी की दिक्कत न हो। अभी आदित्यपुर स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को भी परेशानी होती है। टैंकर द्वारा कई महीने तक कोच में पानी भरा जाता था। फिल्टर प्लांट के लिए हटेगा अवैध कब्जारेलवे में प्रस्तावित फिल्टर प्लांट की जगह आदित्यपुर स्टेशन के पास चिह्नित हुई है। लेकिन फिल्टर प्लांट का काम शुरू करने से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.