आदित्यपुर व गम्हरिया में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
सराईकेला, सितम्बर 27 -- सरायकेला, संवाददाता। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय संयुक्त समन्वय बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आदित्यपुर जियाडा क्षेत्र से जुड़े भूमि संबंधी मुद्दों का समाधान करना तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। बैठक में जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक (आदित्यपुर प्रमंडल) दिनेश रंजन ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और विभिन्न लंबित समस्याओं से अवगत कराया। भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजस्व विभाग को नियमों के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जियाडा को अतिक्रमण और लंबित पजेशन से संबंधित मामलों पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उपायुक्त से की पंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.