आदित्यपुर में 20 जून से सजेगा 'उलि बगईचा परब-2026 आम महोत्सव', जिला प्रशासन की अनोखी पहल
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला : सरायकेला-खरसांवा जिला प्रशासन द्वारा 20 और 21 जून को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय 'उलि बगईचा परब-2026 आम महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा।महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की बागवानी क्षमता प्रदर्शित करना, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आम उत्पादकों व खरीदारों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।इस दौरान 'बिरसा हरित ग्राम योजना' के अंतर्गत विकसित आम बागानों की प्रदर्शनी लगेगी। आम्रपाली, हिमसागर, मालदा सहित विभिन्न किस्मों के जैविक आम प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसान-खरीदार संवाद, उत्कृष्ट किसानों का सम्मान और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.