आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के जंगल में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की गई। मृतक नीरज ठाकुर भाटिया बस्ती का रहने वाला था और औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अचार फैक्ट्री में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कारण नामक युवक ने निखिल को फोन कर जंगल में बुलाया था। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद दो अन्य युवकों को भी बुलाया गया। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे नाले में धकेल दिया। इसके बाद पत्थर और बोतल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना में तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार क...