आदित्यपुर में मोहर्रम पर हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन
आदित्यपुर, जून 27 -- आदित्यपुर। मुस्लिम बस्ती में इस वर्ष मोहर्रम का त्योहार पूरी सादगी, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। मोहर्रम अखाड़ा स्थलों पर खिलाड़ियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई हैरतअंगेज खेल-करतब दिखाए। इन शानदार और साहसिक प्रदर्शनों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों के हुनर को खूब सराहा। मुस्लिम बस्ती स्थित प्रसिद्ध ''शहीद-ए-इस्लाम मोहर्रम अखाड़ा'' की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा मांझी, और वीरेंद्र तिवारी का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- मुस्लिम यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.