आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नई जलापूर्ति योजना के तहत पानी सप्लाई को लेकर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम के सिटी मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि परीक्षण के दौरान योजना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। टेस्टिंग सफल रहने पर जल्द ही योजना को पूरी तरह लागू किया जाएगा। पीने योग्य नहीं है पानीपरीक्षण के दौरान सीतारामपुर डैम से बिना फिल्टर किया हुआ पानी पाइपलाइन के जरिए भेजा जा रहा है। यह प्रक्रिया केवल पाइपलाइन की लीकेज और तकनीकी खामियों का पता लगाने के लिए शुरू की गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से अपील की है कि इस पानी का उपयोग पीने के लिए न करें, क्योंकि यह शुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.