आदित्यपुर, मई 3 -- झारखंड के आदित्यपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जायसवाल स्टील इंटरप्राइजेज में शनिवार को टीन शेड की मरम्मत के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राम मुर्मू और लखींद्र हांसदा के रूप में की गई है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।टिन शेड बदलने के दौरान हुआ था हादसा प्रबंधन और मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बाद आठ-आठ लाख मुआवजे पर सहमति बनी। दोनों मृतक पोटका के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंपनी में मजदूर ऊंचाई पर टीन शेड बदलने का काम कर रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से सीधे जमीन पर आ गिरे। घायल मजदूर रंजीत जैना ने बताया कि वह नीचे काम कर रहा था, तभी ऊपर से एक मजदूर उसपर आ गिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.