आदित्यपुर, मार्च 16 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पुल के नीचे करकरी नदी में बोरा में मिला शव आदित्यपुर थाना क्षेत्र के के वार्ड-2 के धीराजगंज के सूरज यादव का था। उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया था। चेहरे पर खून के धब्बे थे। सूरज यादव घर का इकलौता चिराग था। वह टेम्पो चलाता था। उसकी बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की मां पुलिस विभाग में रांची में कार्यरत है।रविवार को शव पहुंचने पर गांव में पसर गया मातम : सूरज का शव रविवार को आदित्यपुर के वार्ड-2 के धीराजगंज पहुंचने पर मातम पसर गया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतक के परिजन के लिखित बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...