आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के समुचित विकास एवं लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ा ग़म्हरिया के वार्ड-7 में बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के युवा नेता अनिल ठाकुर ने की। इस दौरान आदित्यपुर नगर प्रगति नव निर्माण विकास यात्रा नामक संगठन का गठन किया गया।संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य निगम के 35 वार्डों में जन समस्याओं को चिह्नित कर उसका समाधान करना है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने कहा कि इस तरह के सामाजिक संगठन से निगम क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.