आदित्यपुर, मार्च 17 -- सरायकेला, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए सोमवार को हुआ चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। समाहरणालय में चुनाव के दौरान कड़े मुकाबले के बीच पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को मात्र एक वोट के अंतर से हरा डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। चुनाव में 35 पार्षदों ने हिस्सा लिया, जिससे मुकाबला अंत तक फंसा रहा। अंतिम परिणाम के अनुसार अंकुर सिंह को 18 वोट, जबकि अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। सिर्फ एक वोट की बढ़त ने अंकुर सिंह की जीत सुनिश्चित कर दी।जीत की घोषणा के बाद नव निर्वाचित डिप्टी मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने अंकुर सिंह को शपथ दिलायी।मेयर के साथ मिल विकास कार्यों को देंगे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.