आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे पूरीसिली (डोबो) स्थित एक निजी सभागार में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर आयोजन समिति की एक बैठक आदित्यपुर में पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्यक्रम में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न मांगों पर भी चर्चा हुई। इसमें एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.