आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती मंगलवार सुबह फायरिंग की आवास से गूंज उठी। भाजपा नेता सपन दास के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग से लोग दहशत में आ गये। गनीमत रही कि गोलियां खिड़की की ग्रिल में लगीं और घर के लोग सुरक्षित बच गए।घटना को अंजाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया। सभी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं। पुलिस तीनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सपन दास जन्माष्टमी पूजा कमेटी (अग्रदूत संघ) के अध्यक्ष भी हैं।फिल्मी अंदाज में पहुंचे थे बदमाश : बताया जाता है कि स्कूटी पर तीन बदमाश सुबह करीब 6.55 बजे बस्ती पहुंचे। फिल्मी अंदाज में पहुंचते ही सपन दास के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये। तीनों की पहचान राजू उर्फ टकला, प्रेम और उसके सहयोगी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.