सराईकेला, दिसम्बर 15 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले की आदित्यपुर पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई है। आरोपियों में एक प. सिंहभूम के चक्रधरपुर व दूसरा सरायकेला जिले के राजनगर का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी शक होने पर पुलिस ने चक्रधरपुर निवासी सूरज सोय (23 वर्ष) व राजनगर के रवि महतो (19 वर्ष) को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सूरज सोय की निशानदेही पर उसके सालडीह स्थित घर में दबिश दे चोरी की दो बाइक बरामद की। सूरज के घर से बरामद हुई चोरी की बाइक : गिरफ्तार सूरज सोय उर्फ डाकु प. सिंहभूम के चक्रधरपुर का रहनेवाला है। वह वर्तमान में गम्हरिया की सालडीह बस्ती में रह रहा था। उसके घर से दो चोरी की बाइक बरामद हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.