आदित्यपुर, मार्च 7 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में औद्योगिक कचरा डंपिंग को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय आवासीय सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताते हुए कचरा डंप करने पहुंची गाड़ी को रोक लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि रिहायशी इलाके के पास औद्योगिक कचरा फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।हंगामे की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए कचरा डंपिंग करने वाली गाड़ी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद नगर निगम की टीम गाड़ी को अपने साथ लेकर चली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.