आदित्यपुर : युवा आईटी इंजीनियर को हाईवा ने रौंदा, मौत
आदित्यपुर, मई 18 -- गम्हरिया, संवाददाता। टाटा-कांड्रा मार्ग पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवा आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के समीप शनिवार देर रात हुई। रोहित पाठक आदित्यपुर के डीवीसी मोड़ स्थित साईं आंचल अपार्टमेंट निवासी हरेकांत पाठक का इकलौता पुत्र था। वह हैदराबाद में किसी कंपनी में कार्यरत था। बताया जाता है कि रोहित पाठक (30 वर्ष) बाइक से शनिवार देर रात कदमा से अपने घर डीवीसी मोड़ लौट रहा था। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से लहूलुहान रोहित काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया。 यह भी पढ़ें- बिरनौधा का एक युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.