आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- आदित्यपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) ने चार नए श्रम कानूनों का विरोध किया। इसके विरुद्ध एआईयूटीयूसी की ओर से शनिवार को इमली चौक-आदित्यपुर में आयोजित कार्यक्रम में तीव्र विरोध जताया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मजदूर नेता विष्णुदेव गिरि ने कहा कि नए कोड 'पूंजीपतियों के हित' में हैं और श्रमिकों के मौलिक अधिकारों को कमजोर करते हैं। महिला नेत्री लीली दास ने कहा कि 300 श्रमिकों तक की कंपनियों को सरकारी अनुमति के बिना छंटनी करने की छूट देने से श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। हड़ताल पर जाने से पहले एक लंबी नोटिस अवधि (60 दिन) को अनिवार्य बनाने से श्रमिकों के पास विरोध का अंतिम हथियार भी छीन लिया गया है। नए श्रम कानून स्थायी नौकरियों को ठेके पर आधारित नौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.