आदित्यपुर, फरवरी 26 -- आदित्यपुर। वार्ड संख्या 1 के पार्षद प्रत्याशी वनमाली दास पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप की जांच अभी निर्वाचन आयोग द्वारा की ही जा रही है, इसी बीच उनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने का एक और मामला सामने आया है।गुरुवार की सुबह आनंदपुर गांव में उत्तमडीह निवासी राजकपूर महतो के साथ कथित रूप से वनमाली दास और उनके सहयोगी गुरुपदों दास ने मारपीट की। पीड़ित राजकपूर महतो ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वनमाली दास ने उन्हें रोककर कहा कि "पैसा बांटने का वीडियो वायरल करने वाले के समर्थन में तुम लोग मेरे घर आए थे। अब जब भी आनंदपुर गांव से आओगे-जाओगे, पिटाई करेंगे।"घटना के बाद उत्तमडीह के काफी संख्या में ग्रामीण झामुमो नेता सचिन महतो के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.