हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। छड़ायल स्थित कोरल इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग का महत्व सिखाया गया। विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, टेंट निर्माण और प्राथमिक चिकित्सा जैसी जानकारियां दी गईं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। आदिका, हिमांदी, भावेश, हर्षित और अवनि अधिकारी को बेस्ट स्काउट गाइड चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.