मोतिहारी, मार्च 6 -- आदापुर(पूर्वी चंपारण)। आदापुर थाना क्षेत्र के झीटकहियां गांव निवासी राजकिशोर राय के पुत्र विकेश कुमार यादव को पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। हालांकि तलाशी के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। झिटकहिया गांव के पास एसएसबी कोरैया का सीमावर्ती सुरक्षा मुख्यालय स्थित है। ऐसे में उसके निकटवर्ती इलाके झीटकहियां से युवक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बॉर्डर सील रहने के बावजूद सीमावर्ती इलाके में हथियार लहराने की घटना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.