आदापुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट से परेशानी
मोतिहारी, अप्रैल 22 -- आदापुर। भीषण गर्मी के बीच आदापुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की गंभीर समस्या है। स्टेशन पर एक भी चापाकल काम नहीं कर रहा है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में यात्री प्यास से बेहाल नजर आ रहे हैं और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है। पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दो चापाकल हैं, लेकिन भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण दोनों सूख गए हैं। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे चापाकल पहले से ही खराब पड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- अधिकांश नल खराब, शीतल जल काउंटर का नहीं मिल रहा पूरा लाभ उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। दैनिक यात्री संघ के आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.