आदापुर में तस्करी के 43 बैग यूरिया हुई बरामद
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- आदापुर ,निज प्रतिनिधि।गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बीएओ विनय कुमार ने गुरुवार को एसएसबी व स्थानीय पुलिस के सहयोग से इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे औरैया पंचायत के औरैया गाँव से 43 बैग तस्करी के यूरिया खाद बरामद किया गया है।बीएओ विनय कुमार ने बताया कि उस गांव के बदरू जोहा उर्फ कोठा के घर में नेपाल में तस्करी करने के उक्त उर्वरक को स्टॉक किया गया था। इसकी गुप्त सूचना मिली कि उक्त गृह स्वामी तस्करी के 43 बैग यूरिया खाद स्टॉक किया है। इसकी सूचना पर बेलदरवा मठ कैम्प के एसएसबी के जवान व आदापुर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी के सहयोग से उक्त उर्वरक को बरामद किया गया है। वहीं गृह स्वामी बदरू जोहा उर्फ कोठा छापेमारी टीम को देखते ही फरार हो गया है। बीएओ विनय कुमार ने बताया कि एफआईआर की प्रक्रिया आदापुर थाना में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.