मोतिहारी, मार्च 11 -- आदापुर। स्थानीय पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइक पटना से चोरी की बताई जा रही है। इस संबंध में पटना के गांधी मैदान थाना में पहले से मामला दर्ज है। आदापुर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरजिला तथा संभवतः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय बाइक चोर गिरोह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर चोरी की बाइक के खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.