प्रयागराज, अप्रैल 25 -- श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में नवप्रवेश बच्चों के स्वागत के लिए शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। नर्सरी से प्रेप तक के बच्चे आकर्षक परिधानों में विद्यालय पहुंचे तो उत्साह दोगुना हो गया। बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। आदविका त्रिपाठी को मिस फ्रेशर एवं अक्षत प्रताप सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। बच्चों को विनी द पू एडवेंचर फिल्म दिखाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अनुराधा नायक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...