गुमला, मार्च 1 -- घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड के आदर स्थित आत्म अनुसंधान केन्द्र में रविवार को बनोरा रायगढ़ के अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट द्वारा 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर वर्ष 1997 से लगातार आदर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कुल 123 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही शुगर व बीपी की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संबंधित बीमारियों की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।शिविर में डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. अश्विनी, डॉ. सीमा प्रकाश, डॉ. स्मृति एवं डॉ. विकास रत्न ने मरीजों का इलाज किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।आदर आश्रम के व्यवस्थापक जगमोहन महतो व महावीर साहू द्वारा शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। मौके पर जगमोहन महतो, महावीर साहू, रामनरेश चौधरी, कामख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.