जहानाबाद, अप्रैल 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर स्थित आदर्श हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं वार्षिक परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उदधाटन नगर पंचायत के वार्ड संघ अध्यक्ष चुन्नू शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा जरूरी है। हाई स्कूल से प्रतिवर्ष अच्छे अंक लाकर बच्चे सफल हो रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक शिव शंकर लाल ,प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी, शिक्षिका कनकलता, शिक्षक ओमप्रकाश ,विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चों में उत्साह था। फोटो- 06 अप्रैल जेहाना- 15 कैप्शन- मखदुमपुर हाईस्कूल में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्राएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...