कोडरमा, जून 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाघमारा स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने किया, जबकि योगाभ्यास विद्यालय के वरीय शिक्षक पिंटू कुमार पांडेय द्वारा कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों से बचाव के लिए योग और प्राणायाम सबसे प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय के निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि योग और प्राणायाम की उपयोगिता को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य लक्ष्मण चंद्र यादव, विनोद यादव, प्रभु यादव, सिकंदर यादव, प्रकाश यादव, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, सुजीत राज, प्रियंका कुमारी, विक्रम पांडेय, वीरे...