जौनपुर, जून 29 -- जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक स्व.पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी के पुरानी बाजार स्थित आवास परिसर में उनकी जन्मशती पर विचार गोष्ठी तथा सुन्दरकांड पाठ का आयोजन शनिवार शाम को किया गया। मुख्य अतिथि टीडी पीजी कालेज की प्रोफेसर डॉ. वंदना दुबे ने कहा कि पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी कर्मयोगी, निष्ठावान, धर्मनिष्ठ एवं परिवार को साथ लेकर चलने वाले आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सभी को अपने पूर्वजों का सदैव स्मरण करना चाहिए तथा संयुक्त परिवार की अवधारणा को आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता करते पूर्व जनपद न्यायाधीश अजय कुमार ने कहा कि पंडित हृदय नारायण चतुर्वेदी एक कुशल शिक्षक, नाट्यकर्मी एवं रंगमंच संचालक थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता के साथ उन्होंने अनेक नाटकों का निर्...