आदर्श शिक्षक बालेश्वर बाबू को दी गई श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अप्रैल 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा गांव में दिवंगत सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद सिंह की स्मृति में शनिवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोजपा जिला नेता सुदर्शन सिंह ने कहा कि बालेश्वर प्रसाद सिंह एक आदर्श शिक्षक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित कर दिया। मौके पर चंदन कुमार, अनुभव सिंह, यशवंत सिंह, भगवान सिंह, शिवम वत्स, सुधीर सिंह, कुंदन कुमार, रामाशीष सिंह, मुकेश कुमार, मुकुंद सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.