लखनऊ, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सोमवार को हजरतगंज स्थित सिल्वेट होटल में 'व्यापारी शंखनाद सम्मेलन' आयोजित करेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रमुख व्यापारी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटकर अपने हितों व अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार भरेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों में व्यापारियों की भूमिका, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...